रूसी क्या है? (What is Dandruff in hindi?): रूसी सिर की त्वचा से निकलने वाली मृत कोशिकाओं का झड़ना है|

वैसे त्वचा की कोशिकाओं के मृत होने पर एक छोटी मात्रा में उनका गिरना सामान्य है| ये छोटे-छोटे सफेद कण साफ़ तौर पर बाल में दिखाई देते हैं|

रूसी के प्रकार (Types of Dandruff in hindi): रूसी आमतौर पर दो प्रकार के होते हैं गीली रूसी और सूखी रूसी| गीली रूसी झड़ते नहीं हैं

जब आप सिर को खुजलाते हैं तो नाख़ून में फंस जाता है| सूखी रूसी में जब आप सिर खुजलाते हैं तो साफ़तौर पर सफेद छोटे-छोटे कण गिरते दिखेंगे|

रूसी होने के कारण (Causes of Dandruff in hindi): आयुर्वेद के अनुसार मनुष्य के शरीर में त्रिदोष पाए जाते हैं वात, पित्त, कफ इस दोष के असंतुलन

होने से विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ पैदा होने लगती है उसी कारण में से एक रूसी भी है- आगे जानें रूसी होने का कारण

सिर को साफ़ न रखना:- बहुत से लोग सफ्ता में एक बार स्नान करते हैं जिससे सिर की सफाई में कमी हो जाती है|

तेलिये त्वचा:- अक्सर देखा गया है कि जिस व्यक्ति की त्वचा तेलिये है उस व्यक्ति में रूसी के अधिक मामले हैं|

विभिन्न प्रकार के शैम्पू:- ये बात सामान्य है कि हर व्यक्ति को एक ही प्रकार का प्रोडक्ट सूट नहीं होता लेकिन सभी व्यक्ति एक

ही प्रकार के केमिकल युक्त प्रोडक्ट का प्रयोग करते हैं यही कारण है कि इस तरह की समस्या होती है| आगे पढ़ते रहें

मानसिक तनाव:- मानसिक तनाव हर बीमारी का प्रमुख कारण माना जाता है| मानसिक तनाव भी रूसी के लिए कारण माना जाता है|

विटामिन की कमी:- दैनिक दिनचर्या में विटामिन की कमी होना सामान्य बात है| Vitamin B12 , Vitamin C की कमी होना|

तेल का अधिक प्रयोग:- यह भी देखा गया है कि सिर में अधिक तेल लगाने से भी बाल चिपचिपा हो जाता है आगे पढ़ते रहें

जिसके कारण गन्दगी बालो में चिपक जाती है और धीरे-धीरे स्कैल्प में भी चिपक कर रूसी का रूप धारण कर लेती है|

केमिकल युक्त हेयर कलर:- अक्सर हेयर कलर में अमोनिया पाया जाता है जो आपके बालो के लिए हानिकारक होता है ऐसे तो अमोनिया के साइड इफ़ेक्ट बहुत हैं उसमे से एक रूसी भी है|

ऐसे ही स्वास्थ से संबंधित नई नई जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया को फॉलो करें निचे दिए गए लिंक से  |