ठंड के मौसम में पैर को गर्म रखने के 5 बेहतरीन उपाय

आज की लेख में जानेंगे पैर ठंडा होने का कारण, जाड़ा आते ही अक्सर पैर ठंडा हो जाता है। इससे कैसे बचा जाए और पैर को गर्म करने कुछ घरेलू उपाय जानेंगे। यह समस्या हर उम्र के लोगों में होता है खासकर बच्चों में अधिक होता है तो आइए जानते हैं पहले इसके कारण।

जाड़ों में पैर ठंडा होने का कारण

(1). रक्त संचार का सही से संचारित न होना

अक्सर ये समस्या उन लोगों को अधिक होता है जिनका पैर का रक्त संचार (Blood circulation) सही से सर्कुलेट नहीं होता है।

(2). साइटिका की समस्या

साइटिका भी कारणों में से एक है। जिन व्यक्तियों को साइटिका की समस्या है उनका पैर ठंडा होने की समस्या आम बात है क्योंकि मुख्य तंत्रिका तंत्र क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।

(3). जिसे पक्षाघात (लकवा) की समस्या हो

इस समस्या में पैर का ठंडा होना सामान्य बात है। लेकिन ये सभी के साथ नहीं होता है ये समस्या उसको अधिक होता है जो पैर के पक्षाघात से ग्रसित हैं। जिस पैर में अधिक समस्या होती है वही पैर अधिक ठंडा होता है।

(4). पानी में अधिक समय बिताना

जिन लोगों का काम पानी में अधिक होता है उनको ये समस्या अधिक होती है क्योंकि जो अंग पानी में होता है और जो अंग पानी से बाहर है असामान्य तापमान मेंटेन होने के कारण होता है।

(5). विटामिन की कमी से

जिन लोगों को विटामिन की कमी होती है खासकर विटामिन सी और विटामिन ए की कमी से होता है। विटामिन की कमी से तंत्रिका तंत्र कमजोर हो जाता है जिसके कारण रक्त प्रवाह बाधित हो जाता है। 

(6). नंगे पैर अधिक चलने से

अक्सर से आदत बच्चों में अधिक होता है। यदि ठंड के मौसम में बच्चे नंगे पैर अधिक चलते हैं तो ये समस्या ज्यादातर देखी गई है।

पैर को गर्म रखने के उपाय

(1). पैरों में तेल का मालिक

पैरों में तेल का मालिश एक अच्छा विकल्प है। क्योंकि तेल का मालिश करने से रक्त संचार सुचारू रूप से प्रभाव होता है। गर्म प्रकृति वाले तेल से मालिश करने से अधिक लाभ होता है। सरसों के तेल में लहसुन डालकर गर्म करके लगाने से अधिक लाभ होता है।

(2). हवा से बचाव

सर्दी के मौसम में गर्म कपड़ा पहनना बहुत जरूरी है। गरम पजामा और मोजे जरूर पहने। गरम कपड़ा पहने से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है।

(3). गुड़ का सेवन

गुड़ प्राकृतिक रूप से गर्म होता है। गर्म प्रकृति वाले भोजन से शरीर गर्म होता है गुड़ की प्रकृति गर्म होती है।

(4). ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवे खाने से खास करके सर्दी के मौसम में बदन को गर्म करने में मदद मिलती है। एक मुट्ठी रोज ड्राई फ्रूट खाना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स खाने से विटामिन एंड मिनरल्स की कमी दूर हो जाती है।

(5). योगासन

योगासन जिसे फिट रहने का मंत्र कहा जाता है। योगासन करने से हमारे शरीर के तंत्रिका तंत्र को सुचारू रूप से कार्य करने के लिए उत्साहित करता है जिसे रक्त प्रवाह सुचारू रूप से होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। नेचुरल वे क्योर इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment