क्या आपको मालूम है पीलिया रोग होने का कारण और लक्षण के बारे में | इस कारण से भी होते हैं पीलिया रोग

पीलिया रोग होने का कारण:

• इस रोग को उत्पन्न करने वाला सर्वप्रमुख कारण खान-पान में लापरवाही करना है। मात्र जीभ के वशीभूत स्वादवश लालच में फंसकर ऐसी खाद्य वस्तुओं को खाना जो खाते समय भले ही स्वादिष्ट लगे किन्तु अन्ततः उनके सेवन करने का परिणाम रोग कारक और दुःखदायी ही सिद्ध हो।

• अम्ल-लवण (Acid-salt) का अधिक प्रयोग।

• मद्य (Alcohol) तथा मिट्टी का सेवन।

• तीक्ष्ण पदार्थों (Sharp substances) का प्रयोग।

• अधिक स्त्री प्रसंग/मैथुन।

• प्रकृति विरुद्ध आहार विहार।

• यकृत/लीवर की गड़बड़ी।

• दाह और अपचन।

• सामान्य पौष्टिक आहार की कमी तथा पाचन विकृति।

• वायु प्रदूषण तथा आर्ड और अन्धेरे स्थान में निरन्तर निवास।

• स्त्रियों में मासिक धर्म द्वारा अत्याधिक रक्त का हास।

•  चिरकालीन/पुराने मलेरिया ज्वर का सताते रहना।

• पित्त प्रणाली में पथरी का अटक जाना।

 (कभी-कभी किसी रोग विशेष के कारण पित्तवाहिनी का मार्ग छोटा और संकीर्ण हो जाता है तो पित्त आंतों में नजाकर सीधा ही रक्त में जाने लगता है तथा उसमें (रक्त में) मिलने लगता है, जिसके परिणाम स्वरूप शरीर पीला हो जाता है।

पीलिया रोग के सामान्य लक्षण नीचे लिखे हैं:

 • रोगी का चेहरा निस्तेज और सफेद होकर अन्त में पीला पड़ जाता है। 

• रोगी की आंखें, मुख और नाखून हल्दी जैसा रंग हो जाते हैं।

 • रोगी का मल (पाखाना), मूत्र मिश्रित पीले वर्ण का होता है और शरीर का रंग बरसात के मेढ़क सदृश पीला होना इस रोग का एक विशिष्ट लक्षण माना जाता है।

 • नाड़ी क्षीणता (Pulse weakness) (40-50 बार प्रति मिनट तक हो जाना) 

 • अल्प परिश्रम से ही तुरन्त थकावट हो जाना।

• अरुचि (एनोरेक्सिया)

 • शरीर दुर्बल तथा बल/शक्ति ह्रास।

 • पाचन क्रिया खराब तथा मुख का स्वाद कड़वा।

 • पाखाना मैला, पीला और दुर्गन्धित, कड़ा व गांठदार और कभी-कभी पतले दस्त।

 • चर्म रोग-फोड़ा/फुन्सी, खुजली आदि।

 • श्वास कम एवं छोटा होना।

 • जीभ मलावृत्त।

 • शरीर में सुस्ती छाये रहना, शरीर में भारी थकावट तथा कमजोरी अनुभव होना। 

• रोग पुराना हो जाने पर रोगी के हाथ पैर तथा मुंह आदि पर शोथ।

 • रोगी की त्वचा (Skin) का रंग पीला पड़ जाना तथा उसको प्रत्येक वस्तु पीले वर्ण की दिखाई देना।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। नेचुरल वे क्योर इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

2 thoughts on “क्या आपको मालूम है पीलिया रोग होने का कारण और लक्षण के बारे में | इस कारण से भी होते हैं पीलिया रोग”

Leave a Comment