Premature graying of hair in Hindi | समय से पहले बाल सफेद होने के 5 बड़े कारण

Premature graying of hair in Hindi इस दौड़ भाग की जिंदगी में सेहत पर ध्यान तो दूर की बात है अब तो बालों का ध्यान भी रखना मुश्किल हो गया। आज आप जानेंगे कि बाल सफेद होने के पांच बड़े कारण साथ ही यह भी जानेंगे इस समस्या से बचने का उपाय। कुछ कारण तो खान-पान से जुड़ा भी है। तो आइए जानते हैं बाल सफेद होने के कारण क्या-क्या हैं?

बालों का देख-रेख न करना

जैसे पौधों हरा भरा होने के लिए पानी की आवश्यकता होती है वैसे ही बालों को तेल की आवश्यकता होती है इसका मतलब यह है कि बाल में पोषण की कमी है उस कमी को दूर करने के लिए तेल के रूप में पोषण देना चाहिए। बालों में रोज कंघी लगाना चाहिए क्योंकि कंघी लगाने से रक्त संचार में वृद्धि होता है।

हार्मोन का असंतुलन होना

थायराइड की समस्या के कारण होने वाले हार्मोनल परिवर्तन – जैसे कि हाइपरथायरायडिज्म या हाइपोथायरायडिज्म – समय से पहले सफेद बालों के लिए भी जिम्मेदार हो सकते हैं। थायराइड एक तितली के आकार की ग्रंथि है जो आपकी गर्दन के आधार पर स्थित होती है। यह चयापचय जैसे कई शारीरिक कार्यों को नियंत्रित करने में मदद करता है।

पानी की कमी

मनुष्य के शरीर में औसतन 45 से 75 प्रतिशत पानी होता है। वर्तमान समय में लोग पानी कम पीते हैं और खाना खाना खाते हैं ऐसे में त्वचा को पानी की कमी हो जाती है।

केमिकल युक्त हेयर डाई लगाना

वर्तमान समय में सब प्राकृतिक संसाधनों को छोड़कर केमिकल युक्त प्रोडक्ट लगाते हैं। बाजार में मिलने वाली हेयर डाई में अमोनिया नामक केमिकल होते हैं जो कि आपके बाल और मस्तिष्क के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

आनुवंशिक समस्या

अनेक रोग दूषित वातावरण तथा परिस्थतियों से उत्पन्न होते हैं, किन्तु अनेक रोग ऐसे भी होते हैं जिनका कारण माता-पिता या पीढ़ी दर पीढ़ी से जन्मना प्राप्त कोई दोष होता है। ऐसे रोग आनुवंशिक रोग (Genetic problem) कहलाते हैं। कुछ ऐसे रोग भी हैं जो आनुवंशिकी तथा वातावरण दोनों के प्रभावों के फलस्वरूप उत्पन्न होते हैं।

इस समस्या से कैसे बचें?

• हरे पत्तेदार सब्जियों का अधिक सेवन करें।

• शीर्षासन

• सर्वांगासन

• अधोमुख श्वासन

• उत्थान आसन

• सुबह की सैर करें

• अधिक पानी पीएं

• बालों में केमिकल युक्त प्रोडक्ट न लगाएं

नोट:- कोई भी योगासन को योग गुरु की देख-रेख में करें।

इसे भी पढ़ें: [रूसी के घरेलू नुस्खे]

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। नेचुरल वे क्योर इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment