रुसी के लिए घरेलू उपाय | Dandruff ke liye gharelu upay

रूसी क्या है?

रूसी (Dandruff) सिर की त्वचा से निकलने वाली मृत कोशिकाओं का झड़ना है। वैसे त्वचा की कोशिकाओं के मृत होने पर एक छोटी मात्रा में उनका गिरना सामान्य है। ये छोटे-छोटे सफेद कण साफ़ तौर पर बाल में दिखाई देते हैं।

रूसी के प्रकार (Types of Dandruff in hindi):

रूसी (Dandruff) आमतौर पर दो प्रकार के होते हैं गीली रूसी और सूखी रूसी। गीली रूसी झड़ते नहीं हैं जब आप सिर को खुजलाते हैं तो नाख़ून में फंस जाता है। सूखी रूसी में जब आप सिर खुजलाते हैं तो साफ़तौर पर सफेद छोटे-छोटे कण गिरते दिखेंगे।

रूसी (Dandruff) के लक्षण:

रूसी (Dandruff) के लक्षण को जानना बेहद आसान है लेकिन कभी-कभी दुसरे रोग के लक्षण को हम रूसी ही समझ लेते हैं जैसे कि अपरस (Psoriasis) हालांकि ये अलग प्रकार की समस्या है इसमें मोटी पपरी सी निकलती है। जब आप कंघी से बाल झाड़ते हैं या सिर पर हाथ फेरते हैं तो छोटे-छोटे सफेद कण झड़ते हुए दिखाई देते हैं। छोटे-छोटे सफेद कण तकिये पर भी देखा जा सकता है। रूसी होने पर सिर खूब खुजलाता है।

रूसी होने के कारण (Causes of Dandruff in hindi):

आयुर्वेद के अनुसार मनुष्य के शरीर में त्रिदोष पाए जाते हैं वात, पित्त, कफ इस दोष के असंतुलन होने से विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ पैदा होने लगती है उसी कारण में से एक रूसी (Dandruff) भी है-

सिर को साफ़ न रखना:- बहुत से लोग सफ्ता में एक बार स्नान करते हैं जिससे सिर की सफाई में कमी हो जाती है।

तेलिये त्वचा:- अक्सर देखा गया है कि जिस व्यक्ति की त्वचा तेलिये है उस व्यक्ति में रूसी (Dandruff) के अधिक मामले हैं।

विभिन्न प्रकार के शैम्पू:- ये बात सामान्य है कि हर व्यक्ति को एक ही प्रकार का प्रोडक्ट सूट नहीं होता लेकिन सभी व्यक्ति एक ही प्रकार के केमिकल युक्त प्रोडक्ट का प्रयोग करते हैं यही कारण है कि इस तरह की समस्या होती है।

मानसिक तनाव:- मानसिक तनाव हर बीमारी का प्रमुख कारण माना जाता है। मानसिक तनाव भी रूसी (Dandruff) का एक कारण माना जाता है।

विटामिन की कमी:- दैनिक दिनचर्या में विटामिन की कमी होना सामान्य बात है। Vitamin B12 , Vitamin C की कमी होना।

तेल का अधिक प्रयोग:- यह भी देखा गया है कि सिर में अधिक तेल लगाने से भी बाल चिपचिपा हो जाता है जिसके कारण गन्दगी बालो में चिपक जाती है और धीरे-धीरे स्कैल्प में भी चिपक कर रूसी का रूप धारण कर लेती है।

केमिकल युक्त हेयर कलर:- अक्सर हेयर कलर में अमोनिया पाया जाता है जो आपके बालो के लिए हानिकारक होता है ऐसे तो अमोनिया के साइड इफ़ेक्ट बहुत हैं उसमे से एक रूसी (Dandruff) भी है।

रूसी होने के नुकसान (Disadvantage of Dandruff in hindi):

बाल का झड़ना:- अक्सर देखा गया है कि रूसी होने के बाद बाल का झड़ना आम बात है। अधिक रूसी (Dandruff) होने के कारण बाल के जड़ कमजोर हो जाते हैं। 90 से 100 प्रतिदिन बाल का झड़ना सामान्य बात है।

बाल का सफेद होना:- ये समस्या सभी में तो नहीं देखा गया है किसी-किसी में देखा गया है। अधिक समय से रूसी (Dandruff) होने पर बालों को वो पोषण नहीं मिल पाता जिसे उसको आवश्यक्ता है। पोषणहीन बाल ही असमय सफ़ेद होते हैं।

सिर में बदबू:- अधिक रूसी (Dandruff) होने पर सिर से बदबू आती है जोकि आपके बालो के लिए हानिकारक है। यदि अधिक समय तक बदबू रहता है तो फंगल इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

रूसी (Dandruff) के लिए घरेलु उपाय:

सामग्री:- एक से दो चम्मच मेथी दाना, एक से दो चम्मच एलोवेरा का गूदा, एक छोटी कटोरी

बनाने की विधि:- एक से दो चम्मच मेथी दाना को पानी में भिगो कर रात भर छोड़ दें फिर सुबह में उस मेथी दाना को पीसकर पेस्ट बना लें अब बराबर मात्र में एलोवेरा का गूदा डालकर पेस्ट को अच्छे से मिला कर पेस्ट को तैयार कर लें।

प्रयोग विधि:- सारे बने हुए पेस्ट को बालों के जड़ों में अच्छे से लगायें। लगाने के आधे घंटे के बाद साफ़ पानी से धो लें या हर्बल शैम्पू से धो लें।

सावधानियां:- एलोवेरा ठंडे प्रकृति का होता है सर्दी के मौसम में जिसे ठंड से एलर्जी है वो प्रयोग न करें या लगाने के बाद धुप में बैठे और धोने के बाद भी।

सामग्री:- बाल के अनुसार पका टमाटर लें, आधा टी स्पून चीनी लें।

बनाने की विधि:- पहले टमाटर को क्रश करके पेस्ट बनालें फिर उसमे आधा चम्मच चीनी डालकर अच्छे से मिलालें।

प्रयोग विधि:- बने हुए पेस्ट को बालों के जड़ों में अच्छे से लगायें लगाने के बाद आधा घंटा के लिए छोड़ दें फिर साफ़ पानी से सिर को धो लें। ये प्रयोग प्रतिदिन करें।

सामग्री:- प्रयोगानुसार दही लें, एक ताम्बे का बर्तन।

बनाने की विधि:- दही को 5 से 6 दिनों तक ताम्बे के बर्तन में रखें जब तक दही हरी न हो जाये।

प्रयोग विधि:- दही को बाल एवं बाल के जड़ में अच्छे से मालिश करें इसके बाद 1 घंटे के लिए छोड़ दें 1 घंटा के बाद बालों को शिकाकाई से धो लें। जिसको अधिक समस्या है वो हफ्ते में तीन बार जरूर करें यदि कम रूसी है तो एक से दो बार कर सकते हैं। इस प्रयोग से न सिर्फ रूसी ख़त्म होंघे बल्कि बाल भी खिल जायेंगे।

सावधानियां:- दही ठंडे प्रकृति का होता है जिसे सर्दी जुकाम की समस्या है एवं जिसको ठंडे प्रकृति से एलर्जी है वो प्रयोग न करें।

सामग्री:- दो मुट्ठी नीम की कोमल पत्ती लें, एक बर्तन, आवश्यक्तानुसार पानी।

बनाने की विधि:- पहले नीम की दो मुट्ठी कोमल पत्ती को अच्छे से धो लें फिर एक साफ़ बर्तन में रख कर आवश्यक्तानुसार पानी डालें अब उसे उबालें जब तक न पानी हरा हो जाये। जब उबला पानी तैयार हो जाये तो उसे ठंडा कर लें।

प्रयोग विधि:- उबले हुए पानी से सिर को धोएं यदि अधिक रूसी है तो प्रतिदिन प्रयोग करें। जिसे कम रूसी है वो हफ्ते में दो से तीन बार जरूर करें| केवल नीम के पानी से ही सिर को धोना है सादे पानी से नही धोना है धोने के बाद बाल के जड़ को पूरी तरह से नहीं पोछें धुप में सूखायें।

सामग्री:- आवश्यक्तानुसार तुलसी का पत्ता लें।

बनाने की विधि:- तुलसी के पत्ते को पीसकर पेस्ट बनालें।

प्रयोग विधि:- इस पेस्ट को लेकर सिर पर अच्छे से बाल के जड़ में लगायें पूरा पेस्ट लगाने के बाद एक घंटा के लिए छोड़ दें पेस्ट लगाने के एक घंटा के बाद सिर को साफ पानी से धो लें। ये प्रयोग प्रतिदिन करें।

सामग्री:- टी ट्री आयल, आर्गेनिक वर्जिन कोल्डप्रेस नारियल तेल।

बनाने की विधि:- दो टेबल स्पून नारियल का तेल लें उसमे दो से तीन बूंद टी ट्री आयल डालकर अच्छे से मिला लें।

प्रयोग विधि:- रात में प्रतिदिन इस तेल को बाल के जड़ों में अच्छे से मसाज करें फिर सुबह उठकर सिर को सादा पानी से धो लें या हर्बल शैम्पू से भी धो सकते हैं।

रूसी के लिए योगासन (Yogasana for Dandruff in hindi):

20220205 191942 0000 11zon

तीन से चार तरह के आसन है जो आगे कि ओर झुक कर किया जाता है जितने भी आगे की ओर झुक कर करने वाले आसन है उस सभी आसन में बाल एवं मस्तिष्क सम्बन्धी विकारों को दूर करने के लिए किया जाता है। लेकिन इस योगासन को योग शिक्षक के देखरेख में ही करना चाहिए-

  • शीर्षासन
  • सर्वांगासन
  • अधोमुख श्वासन
  • उत्थान आसन

रूसी के लिए बालायाम (Balayam for Dandruff in hindi):

20220205 184912 0000 11zon

बालायाम एक ऐसी तकनीक है जो बाल से सम्बन्धित समस्याओं के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। इस व्यायाम की ख़ास बात यह है कि बिना किसी प्रशिक्षक के इस प्रक्रिया को आप खुद कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में समय अधिक लगता है परिणाम धीरे-धीरे आते हैं धैर्य बनाये रखें। यदि आप इस व्यायाम को प्रतिदिन दो से तीन बार करते हैं तो 6-7 महीने में परिणाम मिलने शुरू हो जाते हैं।

बालायाम करने की प्रक्रिया:- पहले आप सीधा बैठ जाएँ फिर अपने छाती के पास दोनों हाथो को लायें अंगूठा छोड़ कर चारो उंगली को आधी हथेली तक मोर लें अब दोनों हाथो के चारो उंगली के नाख़ून को आपस में रगड़ें ये प्रक्रिया 5-7 मिनट तक करें।

बालायाम करने का समय:- जब आपका पेट खाली हो तब इस व्यायाम को किया जाता है। यदि आप शाम में कर रहे हैं तो दोपहर का खाना खाने के 3 घंटे के बाद करें।

बालायाम के फ़ायदे:- बालों के विकास में मदद मिलती है जैसे बालों का झड़ना, बालों का असमय सफ़ेद होना, बालों में रूसी, Oily scalp इत्यादि।

सावधानियां:- जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर और जो महिला प्रेग्नेंट है एवं जिस महिला को चेहरे पर बाल अधिक होने का समस्या है वो इस व्यायाम को न करें।

रूसी (Dandruff) से बचाव:-

  • नारियल तेल में टी ट्री आयल डालकर प्रतिदिन प्रयोग करें।
  • कंघी से बाल प्रतिदिन झाड़ें| कंघी से बाल झाड़ने से आपकी रूसी (Dandruff) तो साफ़ होती ही है इसके अलावा स्कैल्प में खून का संचार बेहतर होता है।
  • योगासन प्रतिदिन करें।
  • प्रतिदिन स्नान करें।
  • सिर की सफाई पर ध्यान दें।
  • बालायाम जरूर करें।
  • हर्बल शैम्पू का प्रयोग करें।
  • फंगल इन्फेक्शन से सिर को बचाएँ।

रूसी के लिए आहार (Diet for Dandruff in hindi):

20220205 184337 0000 11zon

अपने आहर में Vitamin c को ज़रूर शामिल करें वो विटामिन जो प्लांट बेस्ड हो। जैसे कि आंवला, संतरा, कीवी, चकोतरा, पपीता आदि। हरे पत्तेदार सब्जियों का अधिक सेवन करें।

ध्यान देने योग्य बातें:– इस आर्टिकल में जितने भी घरेलु नुस्खे बताये गये हैं एक साथ सब को प्रयोग न करें किसी एक को करें। यदि पहले नुस्खे से फायदा नहीं हो रहा है तो दूसरा नुस्खा प्रयोग करें। ध्यान रहे कि घरेलु नुस्खे धीरे-धीरे फायदे करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। नेचुरल वे क्योर इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQ