Benefits of dry date and milk: अगर वजन बढ़ाने की सोच रहे हैं तो ज़रूर खायें चीज

Doodh me chhuhara bhigokar khane ke fayde | Benefits of dry date and milk: अगर वजन बढ़ाने की सोच रहे हैं तो ज़रूर खायें चीज

अगर आप सुबह दूध में भीगे हुए छुहारे को उबालकर इसका सेवन करते हैं तो वजन तेजी से बढ़ता है। पोषक तत्वों से भरपूर खजूर में कैल्शियम, फाइबर और विटामिन सी होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

दूध के साथ सूखे छुहारे के फायदे: 

वैसे तो वजन बढ़ाना बहुत ही आसान काम है और इसे कम करना बहुत ही मुश्किल काम है। वजन कम करने के लिए लोगों को अपनी डाइट पर कंट्रोल करना पड़ता है, साथ ही घंटों वर्कआउट करना पड़ता है, फिर भी वजन कंट्रोल नहीं हो पाता है।  हालांकि ज्यादातर लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं तो कुछ लोग वजन बढ़ाने से परेशान हैं।  

वजन बढ़ाने के लिए वे दिन भर कुछ न कुछ खाते रहते हैं, फिर भी उनका वजन नहीं बढ़ पाता है। आप जानते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए आपको पूरे दिन खाने की जरूरत नहीं है, मायने यह रखता है कि आप वजन बढ़ाने के लिए क्या खा रहे हैं। अगर आपका भी वजन कम है और वजन बढ़ाने के तमाम उपाय आजमा कर थक चुके हैं तो आपको दूध के साथ छुहारा का सेवन करना चाहिए।

पोषक तत्वों से भरपूर छुहारे में कैल्शियम, फाइबर और विटामिन सी होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। सूखे खजूर यानि छुहारे का सेवन अगर दूध के साथ किया जाए तो यह वजन बढ़ाने में काफी कारगर होता है। रोज सुबह छुहारे को दूध में भिगोकर उबालकर सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ता है और कई बीमारियां भी दूर होती हैं। आइए जानते हैं कि छुहारे सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।

तेजी से वजन बढ़ाएगा छुहारे वाला का दूध:

अगर दूध और छुहारे का एक साथ उपयोग किया जाए तो पतलेपन से छुटकारा पाया जा सकता है। छुहारे में खजूर से अधिक कैलोरी होती है, अगर दूध के साथ लिया जाए तो यह स्वस्थ रूप से वजन बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना दूध के साथ छुहारे का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ेगा।

शुगर को नियंत्रित करता है:

दूध और छुहारा का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। मधुमेह रोगियों के लिए यह बहुत फायदेमंद हो सकता है।

हड्डियों को मजबूत करता है:

दूध और छुहारा सेहत को दुरुस्त रखने में मददगार होते हैं। दूध में भिगोकर छुहारा खाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

पाचन क्रिया दुरुस्त रखता है:

छुहारा पोटेशियम और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो अपच में मदद करते हैं। छुहारे का दूध एंजाइम्स को बूस्ट करने में भी मदद करता है। इससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

त्वचा और बालों के लिए भी उपयोगी:

दूध और छुहारा त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से त्वचा पर निखार तो आता ही है साथ ही त्वचा में पोषक तत्वों की कमी भी पूरी हो जाती है। बालों का झड़ना रोकने के लिए यह दूध बहुत कारगर है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। नेचुरल वे क्योर इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment