Impotency: अगर आपको ये लक्षण बार बार दिखाई दे तो समझ जाएं कि आप नपुंसकता के शिकार हो गए हैं

आज के इस लेख में जानेंगे (napunsakta ke lakshan in hindi) नपुंसकता की समस्या होने कौन-कौन से मुख्य लक्षण है।

नपुंसकता के मुख्य लक्षण:

• बहुत प्रयास करने के बाद भी लिंग में पूर्ण रूप से तनाव/ उत्थान (इरेक्शन) नहीं आता है।

• लिंग में थोड़ा तनाव आता है परन्तु स्त्री के पास जाते ही खत्म हो जाता है। 

• सम्भोग की इच्छा होते हुए भी सम्भोग करने में असमर्थता।

• स्त्री के पास जाने में भी डर लगता है।

• रोगी सहवास करने से किसी न किसी बहाने से बचने का प्रयास करता है।

• सहवास करने का प्रयास करते ही सम्पूर्ण शरीर में पसीना निकलना आरम्भ हो जाता है, साँस फूलने लगती है तथा दिल घबराने लगता है।

• रोगी का आत्म-विश्वास खत्म हो जाता है। वह रात-दिन चिन्तित रहने लगता है। 

• सदैव आत्मग्लानि (Guilty) से भरा रहता है। किसी भी कार्य में मन नहीं लगता है।

• रोगी को एकान्तवास अच्छा लगता है।

• सिर व शरीर में दर्द रहता है। 

• रात में ठीक प्रकार से (प्राकृत/गहरी नींद नहीं आती है।

• रोगी में घोर निराशा आ जाती है। 

• पुरुष अपनी (नामर्दी की) कमजोरी छिपाने के लिए स्त्री (पत्नी) पर अधिक गुस्सा/क्रोध करता है।

• रोगी/पुरुष अत्यन्त लज्जित होता है। इस कारण वह दु:खी रहता है। 

• रोगी को प्रायः कब्ज बना रहता है। खाया-पिया हज्म नहीं होता है।

• रोगी का कलेजा धड़कता है। 

आयुर्वेदिक दृष्टिकोण से—महर्षि चरक ने ‘चरक चिकित्सा स्थान’ अध्याय 30 सूत्र 151, 152 में लिखा है कि-जो पुरुष चाहते हुए भी अपनी प्रिया से लिंग शिथिलता तीव्र सांस चले, पसीना आये, लिंगेन्द्रिय शिथिल वीर्य रहित हो तथा चाहत व चेष्टा (सम्भोग करने की इच्छा और प्रयास) निष्फल हो जायें तो वह सभी ‘नपुंसकता’ के लक्षण हैं। 

नपुंसकता पुरुष में आत्मग्लानि का कारण बनती है जिससे पुरुष स्वयं लज्जित और कुण्ठाग्रस्त हो जाता है जिससे अनेक प्रकार की समस्यायें उत्पन्न होती हैं। स्त्री से समागम के समय लिंग में उत्तेजना आकर पूर्ण उत्थान होना सहज और स्वाभाविक प्रक्रिया है। 

मन में सम्भोग की प्रबल इच्छा होते हुए स्त्री सम्पर्क के बावजूद भी लिंग का शिथिल रहना, कम उत्तेजित होना, लिंग का योनि में प्रवेश के पूर्व वीर्य स्खलन हो जाना, समागम में अनिच्छा, अवचेतन के बल पर सहवास से पलायन आदि पुरुषों में नपुंसकता के लक्षण हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। नेचुरल वे क्योर इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Leave a Comment